Saturday 10 February 2018

सोने चांदी के खोने से जुड़े शगुन-अपशगुन (Omens associated with loss of gold or silver)



ज्योतिष के अनुसार जीवन में घटने वाले प्रत्येक घटना का कुछ कुछ अर्थ अवश्य होता है। फिर चाहे वो किसी वस्तु से जुडी हो या किसी व्यक्ति से। वस्तुओं की बात करें तो अक्सर चीजों के खोने या मिलने से जुड़े तथ्यों के बारे में सोचा जाता है। क्योंकि शास्त्रों के मुताबिक किसी भी चीज का मिलना या खोना आपके जीवन को प्रभावित करता है। और सोना चांदी भी इन्ही चीजों में से एक है। गुरु ग्रह को सोने से संबंधित माना जाता है।  चन्द्रमा ग्रह को चांदी से संबंधित माना जाता है। और जब सोना चांदी गुम होता है तो उसका अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।आज हम आपको सोना चांदी के गुम होने से जुड़े शगुन-अपशगुन के बारे में बताने जा रहे है।

सोने चांदी के खोने या गुमने का अर्थ 

कान की बाली :
माना जाता है यदि किसी के कान की सोने की बाली पहनें-पहनें ही कहीं गुम जाए तो व्यक्ति को जल्द ही कोई बुरी खबर मिल सकती है। क्योंकि सोना का खोना अच्छा नहीं माना जाता।
नाक की नथ या बाली :
अगर किसी स्त्री की नाक की नथ या बाली खो जाती है तो समझ लें की निकट भविष्य में आपको समाज में बदनामी मिल सकती है। आपको लोगों के बीच अपमानित होना पड़ सकता है।
सोने का मांगटीका :
माथे या सर से जुड़ा किसी भी तरह का सोने का गहना खोना भविष्य में किसी बड़े संकट के आने की ओर इशारा करता है।
गले के हार का खोना :
अगर किसी स्त्री के गले का सोने का हार खो जाए तो यह धन की कमी होने का संकेत करता है।
कंगन का खोना :
माना जाता है यदि किसी स्त्री का सोने का कंगन खो जाए तो यह उसके सम्मान में दाग लगाने की ओर संकेत करता है।
बाजू बंद :
बाजू बंद एक तरह का राजसी आभूषण है जिसे स्त्रियाँ अपने हाथों की बाजुओं में पहनती है। माना जाता है अगर किसी या यह गहना खो जाए तो उसे भविष्य में पैसों की तंगी हो सकती है।
अंगूठी खो जाना :
सोने या चांदी से बनी अंगूठी का खोना स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की तरफ इशारा करता है।
कमर बंद का खोना :
कमर बंद, कमर में पहने जाने वाला आभूषण है जिसे अधिकतर शादियों में पहना जाता है। इसे सोने या चांदी दोनों में बनाया जाता है। कहते है अगर यह खो जाए तो व्यक्ति पर भारी विपदा सकती है।
पैर की पायल का गुमना :
पैरों की पायल हमेशा चांदी में बनवाई जाती है। कहते है दायें पैर की पायल गुम जाए तो सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि पहुँचती है जबकि अगर बाएं पैर की पायल खो जाए तो यात्रा के दौरान दुर्घटना होने का संकेत माना जाता है।
बिछुए खोना :
इन्हें भी चांदी में ही बनवाया जाता है। माना जाता है यदि किसी महिला के बिछुए गुम जाए तो उनके पति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
यदि आपको पोस्ट पसंद आई तो कृपया like button हिट करें और दूसरों के साथ साझा करें।
Acharya Vikas Kumar Malhotra
Lal Kitab Astro Centre (LKAC)
Book phone or personal consultation by visiting our website lalkitabastro.com

No comments:

Post a Comment